भागलपुर में डेंगू के 13 नए मामले मिले संक्रमित महिला की मौत

गुरुवार को डेंगू के 13 के नए मामले पाए गये। वहीं एक डेंगू संक्रमित महिला की मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। वहीं विशेष केंद्रीय कारा में बंद कई बंदियों में डेंगू के संदिग्ध लक्षणों को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पताल लाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. अंजना कुमारी ने बताया कि डेंगू के 13 मरीज में से 10 मायागंज व तीन सदर अस्पताल में हुई एलिजा जांच में कन्फर्म मिले।

मोजाहिदपुर की रहने वाली 36 वर्षीय बीवी परवीन को किट जांच में डेंगू संक्रमित होने पर बुधवार की सुबह दस बजे मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिसिन विभाग के एचडीयू में शिफ्ट कर दिया। जहां दोपहर बाद करीब तीन बजे महिला की मौत हो गई। मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि एलिजा जांच में डेंगू कन्फर्म होने के बाद इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई।

मायागंज अस्पताल में 53 नए मरीज हुए भर्ती

 

सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को मायागंज अस्पताल में डेंगू के 53 नए मरीज किट जांच में डेंगू पॉजिटिव होकर भर्ती हुए तो 34 डेंगू के मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज करके घर भेज दिए गये। जबकि अस्पताल में भर्ती एक मरीज लामा घोषित हो गया

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *