अरवल पुलिस ने बैंक चोरी का खुलासा किया: तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹8.50 लाख बरामद

करपी शाखा से उड़ाए गए थे  17.67 लाख

अरवल पुलिस ने करपी थाना क्षेत्र में हुई बड़ी बैंक चोरी का सफल खुलासा कर लिया है।
घटना 20 सितंबर 2025 की है, जब बिहार ग्रामीण बैंक, करपी शाखा के कैश केबिन में रखा ₹17,67,390 नकद बैग सहित चोरी कर लिया गया था। चोरी के तुरंत बाद करपी थाना कांड संख्या 180/25 दर्ज किया गया।


MP से पकड़े गए तीन आरोपी, ₹8.50 लाख कैश बरामद

कांड का उद्भेदन करने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापामारी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश के दतिया जिले से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के बडौनी मोड़ से की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. समीर पारधी, उम्र 21 वर्ष
    पिता – अजेन्द्र पारधी
    निवासी – रायपुर, थाना नटेरन, जिला विदिशा (MP)
  2. अवित्य मोंगिया उर्फ बंटा, उम्र 20 वर्ष
    पिता – संजाब मोंगिया
    निवासी – प्रकाश नगर बाजनी, थाना सिविल लाइन, जिला दतिया (MP)
  3. अभिषेक मोंगिया, उम्र 19 वर्ष
    पिता – शाका मोंगिया
    निवासी – प्रकाश नगर बाजनी, थाना सिविल लाइन, जिला दतिया (MP)

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की गई रकम में से ₹8,50,000 नकद बरामद कर लिया है।
बाकी राशि की बरामदगी के लिए सरगर्मी से छापामारी जारी है।


छापामारी टीम के अधिकारी

  1. पु.अ.नि. पप्पू कुमार
  2. पु.अ.नि. नंदकिशोर पासवान
  3. सिपाही – संजीव कुमार
  4. सिपाही – गोविंदा प्रसाद
  5. चा.सि. – उस्मान अंसारी
  6. चा.सि. – देवेन्द्र कुमार सिंह

इनके संयुक्त प्रयास से अरवल पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।


कार्रवाई जारी

पुलिस अब चोरी की पूरी रकम की रिकवरी और घटना में संभावित अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
जिले के एसडीपीओ ने इसे “टीमवर्क की बड़ी उपलब्धि” बताया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…