नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जमुई जिले के झाझा में नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गयी है। जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे नदी किनारे शौच के लिए गये थे।

ये पूरा मामला जमुई के सोनो प्रखंड के लोहा पंचायत के जोकटिया गांव का है। मृत बच्ची की पहचान सुदीन ठाकुर की 10 साल की बेटी देविका कुमारी और मृत बच्चे की पहचान बच्चू ठाकुर का 8 साल का बेटा प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे।

नदी में डूबने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में प्रिंस के पिता ने बताया कि उनका बेटा और भतीजी दोनों घर से एक किलोमीटर दूर उलाय नदी की तरफ गये थे, जिसके कुछ देर बाद ही दोनों के डूबने की खबर आयी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *