समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के आप्त सचिव बने उत्कर्ष किशोर, कैबिनेट सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के आप्त सचिव (वाह्य) के रूप में उत्कर्ष किशोर की नियुक्ति कर दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि यह नियुक्ति 20 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी। अधिसूचना के अनुसार, यह पद पूर्णतः अस्थायी है और मंत्री के पद छोड़ते ही स्वतः समाप्त हो जाएगा


कौन हैं उत्कर्ष किशोर?

उत्कर्ष किशोर पूर्व में भी मंत्री मदन सहनी के आप्त सचिव रह चुके हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और बिहार के चर्चित संस्थान ‘टीम यूके’ के संस्थापक हैं।
उत्कर्ष, पूर्व आईएएस अधिकारी स्व. श्याम किशोर के पुत्र हैं।


अस्थायी नियुक्ति, कभी भी समाप्त हो सकती है सेवा

जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति अस्थायी प्रकृति की है और

  • मंत्री के पद से हटने या
  • आप्त सचिव पद से मुक्त किए जाने
    पर उनकी सेवा स्वतः समाप्त हो जाएगी।

सरकार ने यह भी कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर यह नियुक्ति बिना पूर्व सूचना के भी समाप्त की जा सकती है


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मां को प्रताड़ित करने का बदला लेने के लिए पड़ोसी ने मासूम की कर दी हत्या

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading