कुम्हरार में ‘आभार कार्यकर्ता सम्मान समारोह’: बिहार विकास पर बोले डॉ. दिलीप जायसवाल – “नीतीश–सम्राट की जोड़ी ले जाएगी राज्य को नई ऊंचाइयों पर”

पटना | 28 नवंबर बिहार की राजधानी पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में आज भव्य ‘आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के बड़े भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय मतदाता मौजूद रहे। मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे।

“बिहार ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया” – प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कुम्हरार के साथ-साथ पूरे बिहार के मतदाताओं का आभार जताया।
उन्होंने कहा—

“बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करके एनडीए को मजबूत जनादेश दिया है। मोदी का बिहार प्रेम जगजाहिर है—उन्होंने लगातार बिहार को नई सौगातें दी हैं।”

डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार पहले से तेज हुई है और आने वाले समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की जोड़ी राज्य को नई बुलंदियों पर ले जाएगी।

कुम्हरार को नंबर-1 बनाने का दावा

प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पटना के गंगा तट पर मरीन ड्राइव जैसे बड़े प्रोजेक्ट को आकार मिला।
उन्होंने नव-निर्वाचित विधायक संजय गुप्ता की सराहना करते हुए कहा—

“भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता को टिकट दिया और जनता ने उन्हें सिर-आंखों पर बैठाया। उनके नेतृत्व में कुम्हरार विधानसभा प्रदेश की नंबर-1 सीट बन कर उभरेगी।”

“सम्राट चौधरी ईमानदार और कर्मठ, अपराध पर लगेगा अंकुश”

डॉ. दिलीप जायसवाल ने गृह मंत्री बनाए जाने पर सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी पहचान एक ईमानदार, तेज-तर्रार और कर्मठ नेता के रूप में है।
उन्होंने भरोसा जताया कि—

“सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में अपराध पर कड़ी रोक लगेगी।”

“कुम्हरार, जहां सम्राट अशोक ने अखंड भारत का सपना देखा” – गृह मंत्री सम्राट चौधरी

समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कुम्हरार के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र किया।
उन्होंने कहा—

“कुम्हरार का नाम भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। यहीं सम्राट अशोक ने अखंड भारत का सपना देखा था। सरकार इस गौरव को वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकता बिहार में सुशासन को और मजबूत करने की है। सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।

समारोह में भाजपा के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

समारोह में मंच पर भाजपा और एनडीए से जुड़े कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं—

  • स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय
  • संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया
  • पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव
  • दीघा विधायक संजय चौरसिया
  • कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता
  • रत्नेश कुशवाहा
  • सिद्धार्थ सौरभ
  • भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु

इसके अलावा जिले और मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन बैद्यनाथ रमन ने किया।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading