सोनी टीवी के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर एक बार फिर समाज सेवा और मानवता को बड़ा सम्मान मिला है। इस बार बिहार के बिहटा के युवा डॉक्टर रमन किशोर को उनके निःस्वार्थ सेवा भाव के लिए ‘Force for Good Hero’ सम्मान से नवाज़ा गया।
इस सम्मान के साथ बिहटा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमक उठा है और देशभर में उनकी सेवा भावना की चर्चा हो रही है।
KBC मंच पर अमिताभ बच्चन ने किया सम्मानित
KBC के मंच पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने स्वयं डॉ. रमन किशोर को सम्मानित किया।
शो में उनकी कहानी सुनते ही दर्शक और अमिताभ बच्चन दोनों भावुक हो उठे।
KBC टीम के अनुसार—
“40,000 से अधिक मरीजों का निःशुल्क इलाज करना अत्यंत अद्भुत और प्रेरक है। यह सच्चे अर्थों में ‘Force for Good Hero’ का कार्य है।”
कौन हैं ‘गांव का डॉक्टर’ रमन किशोर?
- डॉ. रमन किशोर ESIC मेडिकल कॉलेज, बिहटा में सरकारी डॉक्टर हैं।
- उन्होंने AIIMS पटना से MD की पढ़ाई पूरी की है।
- वे अपनी सैलरी का 70–80% हिस्सा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा में खर्च कर देते हैं।
- अब तक 40,000 से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज कर चुके हैं।
- दवा, जांच, परामर्श सबकुछ वे ग्रामीणों को मुफ्त में उपलब्ध कराते हैं।
इसी मानवीय कार्य की वजह से लोग उन्हें प्यार से ‘गांव का डॉक्टर’ कहकर बुलाते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में छुट्टी के दिन करते हैं सेवा
डॉ. रमन किशोर पिछले छह वर्षों से लगातार छुट्टी के दिनों में गांव-गांव जाकर मरीजों का इलाज करते हैं।
वे शहर की सुविधाओं से दूर उन इलाकों में जाते हैं जहां—
- दवा की कमी है
- डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं
- और गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता
उनकी निःस्वार्थ सेवा के कारण सैकड़ों मरीज गंभीर बीमारी से बच चुके हैं
मुफ्त इलाज का संकल्प क्यों लिया?
डॉ. रमन किशोर के जीवन का सबसे बड़ा दर्द उनकी मां की बीमारी थी।
उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाया और इसी घटना ने रमन को झकझोर दिया।
उनके शब्दों में—
“मैंने ठान लिया कि इलाज के आभाव में कोई मरीज नहीं मरेगा। चाहे जितना खर्च हो, जितनी मेहनत करनी पड़े—मैं गरीबों का इलाज करूंगा।”
यही कारण है कि उन्होंने निजी प्रैक्टिस पूरी तरह छोड़ दी और अपनी पूरी ऊर्जा व कमाई गरीब मरीजों की सेवा में लगा दी।
रमन किशोर की सेवा भावना ने जीता देश का दिल
KBC मंच पर उनके काम को देखकर हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी सराहना की।
देशभर से लोग कह रहे हैं—
- “ऐसे ही लोग देश का असली गौरव हैं।”
- “यह सम्मान नहीं, बल्कि प्रेरणा का प्रतीक है।”
- “गांव–गांव में ऐसे डॉक्टर हों तो भारत में स्वास्थ्य क्रांति आ जाएगी।”
बिहटा का नाम राष्ट्रीय मंच पर चमका
इस सम्मान के बाद बिहटा और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है।
लोगों का कहना है कि पहली बार उनके गांव का नाम KBC जैसे मंच पर सम्मान के साथ आया है।
स्थानीय लोगों ने कहा—
“डॉ. रमन सिर्फ डॉक्टर नहीं, हमारी उम्मीद हैं। उनके बिना गांव में स्वास्थ्य सुविधा की कल्पना भी मुश्किल है।”
समाज के लिए प्रेरणा बने डॉ. रमन
डॉ. रमन किशोर की कहानी साबित करती है कि—
- सेवा सबसे बड़ा धर्म है
- इंसानियत ही सबसे बड़ा पुरुस्कार है
- और एक व्यक्ति भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है
KBC के मंच पर मिला सम्मान उनकी अनथक मेहनत, त्याग और समर्पण को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है।


