नई सरकार के गठन के बाद मंत्री बने दीपक प्रकाश ने संभाला पदभार, बीमारी के बीच भी जारी रखा काम — डॉक्टर ने सलाह दिया बेड रेस्ट

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रियों को विभागों का आवंटन भी पूरा हो गया है और बारी-बारी से सभी मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों में पदभार ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र तथा नई सरकार में शामिल मंत्री दीपक प्रकाश ने 23 नवंबर को अपने मंत्रालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

बीमारी के बावजूद मंत्रालय पहुँचे मंत्री

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पदभार ग्रहण करने के कुछ दिनों बाद मंत्री दीपक प्रकाश की तबीयत खराब हो गई। स्वास्थ्य समस्या के चलते भी उन्होंने काम में रुकावट नहीं आने दी। बताया जा रहा है कि वे पिछले एक सप्ताह से टाइफाइड से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने उन्हें दवाइयों के साथ बेड रेस्ट की सख्त सलाह दी है, लेकिन नई जिम्मेदारी को देखते हुए वे लगातार सरकारी काम में सक्रिय बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी – “जिम्मेदारी बड़ी है, आराम नहीं दे पा रहा हूँ”

दीपक प्रकाश ने अपनी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर पोस्ट किया है। अपने संदेश में उन्होंने लिखा—

“पिछले एक हफ्ते से टाइफाइड से पीड़ित हूं। डॉक्टर ने बेड रेस्ट की सलाह दी है, पर जिम्मेदारी इतनी बड़ी है कि शरीर को उचित आराम नहीं दे पा रहा हूं। कमजोरी बढ़ गई है और ठीक होने की प्रक्रिया धीमी हो रही है।”

उन्होंने आगे लिखा कि आने वाले दो से तीन दिनों तक सरकारी कार्य सामान्य रूप से पूरे करते रहेंगे, लेकिन शुभचिंतकों से मुलाकात और फोन कॉल में फिलहाल कमी रहेगी, ताकि स्वास्थ्य जल्द सुधार सके।

समर्थकों में चिंता, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

दीपक प्रकाश के इस बयान के बाद समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर देखी गई। सोशल मीडिया पर लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की सलाह भी दे रहे हैं।

जिम्मेदारी और समर्पण का परिचय

नयी सरकार के गठन के तुरंत बाद मंत्रालय की कमान संभालने और बीमारी के बीच भी कार्य जारी रखने से मंत्री दीपक प्रकाश की कार्यशैली और जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता स्पष्ट नजर आती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही इस तरह की सक्रियता सरकार के प्रदर्शन को गति देने वाली होगी।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया में देर रात गोलियों की गूंज से दहला इलाका, घर लौट रहे युवक की हत्या; रंगदारी नहीं देने पर हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से मचा हड़कंप, तीन मकानों पर चला बुलडोजर; पांच भूमिहीन परिवारों को मिली अस्थायी राहत

    Share Add as a preferred…