मालदा डिविजन में 20 रेलकर्मियों को सेफ्टी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

मालदा, 14 नवंबर 2025:

पूर्व रेलवे के मालदा डिविजन में आज DRM कॉन्फ्रेंस हॉल में सुरक्षा विभाग की ओर से सेफ्टी अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डिविजन के विभिन्न विभागों—इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग, कैरिज एंड वैगन सहित अन्य तकनीकी शाखाओं—के 20 रेलकर्मियों को बेहतर सतर्कता और समय पर कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।

डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) श्री मनीष कुमार गुप्ता ने सभी 20 कर्मचारियों को सम्मानित किया। इन कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से कई संभावित दुर्घटनाओं को टालते हुए सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित किया।
सम्मान के रूप में इन्हें पदक, प्रशस्ति पत्र, उत्कृष्ट सुरक्षा कार्य प्रशंसा-संदेश और 1,000 रुपए का नकद इनाम प्रदान किया गया।

DRM/MLDT ने कहा कि इस पुरस्कार समारोह का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को प्रेरित करना और उनके अच्छे कार्यों के प्रति सम्मान दिखाना है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार पाने वाले सभी कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं और उनकी सतर्कता अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी श्री ताराचंद समेत मालदा डिविजन के अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे ने बढ़ाई यात्री सुरक्षा और सुविधा, भागलपुर समेत कई सेक्शनों में तकनीकी अपग्रेड पूरा

    Share Add as a preferred…

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…