गोपालगंज में बड़ा खुलासा: केला और कंबल की आड़ में शराब की तस्करी, 791 लीटर विदेशी शराब ज़ब्त — 3 गिरफ्तार पालगंज

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक एक दिन पहले गोपालगंज में शराब माफिया फिर सक्रिय हो उठे हैं। शराबबंदी के बावजूद जिले में अवैध शराब की सप्लाई रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है।

दो अलग-अलग छापेमारी में 791 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है और 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

 केला लोडेड पिकअप से बरामद 791 लीटर विदेशी शराब

पहली बड़ी कार्रवाई में उत्पाद विभाग की टीम ने एक पिकअप वैन को रोककर जांच की।
ऊपर से केले का लोड, और नीचे गाड़ी में छिपाकर रखी गई शराब की भारी खेप

गिरफ्तार आरोपी

  • कोनेन, निवासी — पडरौना, कुशीनगर, यूपी
  • फारुख हुसैन, निवासी — नगर थाना, गोपालगंज

पुलिस के अनुसार, दोनों शराब की यह खेप यूपी से गोपालगंज होते हुए आगे सप्लाई करने की कोशिश में थे। टीम दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है कि यह खेप किसको सप्लाई की जानी थी।

 कंबल बेचने के बहाने तस्करी — कंबल के अंदर छिपाए थे टेट्रा पैक

दूसरी छापेमारी में उत्पाद विभाग ने एक मोटरसाइकिल सवार कंबल विक्रेता को पकड़ा।
वह कंबल बेचने के नाम पर हर कंबल की तह में टेट्रा पैक शराब छिपाकर यूपी से बिहार ला रहा था।

गिरफ्तार आरोपी

  • छोटू आलम, निवासी — बैकुंठपुर, गोपालगंज

टीम ने उसकी बाइक, कंबलों और शराब के पैकेट को जब्त कर लिया है।

 मतगणना से पहले बढ़ाई गई निगरानी

उत्पाद विभाग का कहना है कि मतगणना के दौरान शराब वितरण, मतदाता को लुभाने की कोशिश और अवैध सप्लाई रोकने के लिए जिले में हाई-अलर्ट मोड पर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

कंट्रोल रूम सक्रिय है और

  • हर बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाई गई है
  • संदिग्ध वाहनों की सघन जांच
  • ग्रामीण इलाकों में भी लगातार टीमों की पेट्रोलिंग

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • Related Posts