बिहार चुनाव: पटना में मतगणना से पहले DM की मैराथन बैठक, सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा — 14 सीटों के नतीजे कल

पटना 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। दो चरणों की वोटिंग (6 और 11 नवंबर) के बाद अब पूरे राज्य में मतगणना की काउंटडाउन शुरू हो गई है। कल 14 नवंबर सुबह 8 बजे से 38 जिलों की 243 सीटों पर हो रही मतगणना में प्रदेश के 2616 उम्मीदवारों की किस्मत EVM से खुलेगी।

सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाला जिला पटना कल राजनीतिक हलचल का सबसे बड़ा केंद्र रहने वाला है।

पटना में है सबसे ज़्यादा 14 विधानसभा सीटें

38 जिलों में पटना जिले की 14 सीटों पर हुए मतदान के बाद जिला प्रशासन में हलचल तेज है।
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम लगातार अफसरों के साथ समीक्षा कर रहे हैं।

गुरुवार को भी देर शाम तक DM ने उच्चाधिकारियों, मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों और काउंटिंग सुपरवाइजर्स के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

14 सीटों के लिए 920 कर्मियों का रैंडमाइजेशन पूरा—DM ने बताया पूरा ब्लूप्रिंट

DM ने बताया कि गुरुवार को द्वितीय रैंडमाइजेशन पूरा कर लिया गया। इसमें कुल 920 मतगणना कर्मियों की तैनाती की गई है।
विस्तृत आंकड़ा इस प्रकार है:

📌 कुल रैंडमाइजेशन (रिजर्व सहित) — 920 कर्मी

  • 286 मतगणना पर्यवेक्षक (Observers)
  • 348 मतगणना सहायक
  • 286 माइक्रो ऑब्जर्वर
  • 140 सुरक्षित/रिजर्व कर्मी

📌 EVM काउंटिंग (कुल 672 कर्मी)

  • 224 पर्यवेक्षक
  • 224 सहायक
  • 224 माइक्रो ऑब्जर्वर

📌 पोस्टल बैलेट काउंटिंग (कुल 248 कर्मी)

  • 62 पर्यवेक्षक
  • 124 सहायक
  • 62 माइक्रो ऑब्जर्वर

DM ने कहा—
“हर चरण में पूर्ण पारदर्शिता और चुनाव आयोग के तय मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है।”

कौन-सा परिणाम सबसे पहले और कौन-सा सबसे आखिर?

सूत्रों के अनुसार—

  • सबसे पहले नतीजा आएगा: मोकामा सीट का
  • सबसे अंत में परिणाम आएगा: दीघा सीट काकहां हो रही है काउंटिंग?—A.N. कॉलेज में बना हाई-सिक्योरिटी सेंटर

पटना का मुख्य मतगणना केंद्र A.N. कॉलेज, बोरिंग रोड में बनाया गया है।
यहां EVM और पोस्टल बैलेट गिनती के लिए हाई-सिक्योरिटी ज़ोन तैयार किया गया है।

कुल काउंटिंग टेबल—244

  • 196 टेबल — EVM काउंटिंग के लिए
  • 48 टेबल — पोस्टल बैलेट काउंटिंग के लिए

हर विधानसभा के लिए
14 काउंटिंग टेबल
➡ +1 ARO टेबल (अतिरिक्त)

DM बोले—“उत्सव जैसे माहौल में पूरा चुनाव, गिनती भी होगी पारदर्शी और भयमुक्त”

DM त्यागराजन ने कहा—
“पटना जिला प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मतगणना के दौरान शून्य सहिष्णुता अपनाई जाएगी।”

उन्होंने कहा कि पूरा जिला प्रशासन उत्सवी माहौल में शांतिपूर्ण मतगणना के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts