तेजस्वी यादव का दावा — 18 नवंबर को बनेगी नई सरकार, एग्जिट पोल को बताया ‘फर्जी और दबाव में कराया गया सर्वे’

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग पूरी होने के बाद अब दावों और प्रत्याशाओं का दौर शुरू हो गया है।जहां एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने इन सर्वे रिपोर्ट्स को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव ने कहा कि “सरकार बदलने जा रही है, 18 नवंबर को हमारी नई सरकार शपथ लेगी।”


‘72 लाख ज्यादा वोट पड़े, बदलाव तय है’

तेजस्वी यादव ने कहा कि 2020 की तुलना में इस बार 72 लाख अधिक मतदाताओं ने वोट डाला है, जो बदलाव का संकेत है।

“हर विधानसभा में वोट बढ़े हैं। ये मत बदलाव के लिए पड़े हैं। मौजूदा सरकार बदलने जा रही है,”
तेजस्वी यादव ने कहा।

उन्होंने दावा किया कि जनता इस बार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान होकर सत्ता परिवर्तन के लिए वोट कर चुकी है।


‘एग्जिट पोल अधिकारियों पर दबाव डालने की चाल’

आरजेडी नेता ने कहा कि एग्जिट पोल पर उनका कोई भरोसा नहीं है।

“ये सर्वे केवल मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश है। चुनाव में तैनात अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए ये दिखाया गया है कि एनडीए जीत रही है, ताकि मतगणना पर असर पड़े,”

उन्होंने कहा।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि “काउंटिंग को धीमा करवाने की रणनीति” के तहत ऐसे सर्वे जारी किए गए हैं।


‘14 को आएंगे नतीजे, 18 को लेंगे शपथ’

तेजस्वी यादव ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा —

“हमने पहले ही कहा था कि 14 तारीख को नतीजे आएंगे और 18 को शपथ ग्रहण होगा।
भाजपा और एनडीए के पसीने छूट रहे हैं, वे बौखलाहट में हैं।”

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल मतदान खत्म होने से पहले ही जारी कर दिए गए, जो इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करते हैं।


‘भारी जीत दर्ज करेगा महागठबंधन’

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रशासनिक दबाव, धमकी या दहशत फैलाने की कोशिशों के बावजूद महागठबंधन भारी जीत दर्ज करेगा।

“जहां विस्फोट या गड़बड़ियां हुईं, वहां कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए सेना से फ्लैग मार्च करवाया जा रहा है,”
उन्होंने कहा।


‘जनता ने किया बदलाव के पक्ष में मतदान’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में तेजस्वी यादव ने कहा —

“बिहार की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।
इस बार मतदान में जोश और उत्साह 1995 से भी ज्यादा रहा है।
लोगों ने इस सरकार के खिलाफ वोट डाला है।
अब बदलाव तय है, कोई गुंजाइश नहीं बची।”


 

Related Posts

मालदा रेल मंडल में ‘महिला शक्ति’ का सम्मान: ‘Give to Gain’ थीम पर मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, उत्कृष्ट रेल कर्मियों को मिला नकद पुरस्कार

Share Add as a preferred…

Continue reading
सुपौल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी सौगात: 569 करोड़ से अधिक की 213 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Share Add as a preferred…

Continue reading