दूसरे चरण में मतदान ने पकड़ी रफ्तार: सुपौल सबसे आगे, जानें किन जिलों में कितना मतदान

Bihar Desk | Election Update | Updated: 11 Nov 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर उमड़ने लगी है। राज्य के कई जिलों में मतदान की रफ्तार तेज है, जबकि कुछ जिलों में अभी भी मतदाताओं की लाइन धीरे-धीरे बढ़ रही है। चुनाव आयोग ने अब तक कई जिलों से शुरुआती आंकड़े जारी किए हैं।

अब तक किन जिलों में कितना मतदान हुआ?

जिलामतदान प्रतिशत
सुपौल14.85%
रोहतास14.16%
पूर्वी चंपारण14.11%
शिवहर13.94%
जहानाबाद13.81%
कटिहार13.77%
नवादा13.46%
सीतामढ़ी13.49%
भागलपुर13.43%
मधुबनी13.25%

इन आंकड़ों से साफ है कि सुपौल जिला मतदान प्रतिशत में सबसे आगे है, जबकि मधुबनी में अभी मतदान गति पकड़ रहा है।

45,399 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी

इस चरण में कुल 45,399 मतदान केंद्रों पर वोटिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और शाम तक जारी रहेगा।

3 करोड़ 70 लाख 13 हजार से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

दूसरे चरण में कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें—

  • 1,95,44,041 पुरुष मतदाता
  • 1,74,68,572 महिला मतदाता
  • 943 थर्ड जेंडर मतदाता

शामिल हैं।

हिसुआ सीट दूसरे चरण की सबसे बड़ी विधानसभा

दूसरे चरण में मतदाताओं की संख्या के आधार पर हिसुआ विधानसभा सबसे बड़ी सीट है।
यहां भारी संख्या में वोटर होने की वजह से राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की निगाहें खास तौर पर टिकी हुई हैं।

मतदान शांतिपूर्ण, सुरक्षा चाक-चौबंद

राज्यभर के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात हैं। संवेदनशील बोथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
चुनाव आयोग ने मतदान को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…