बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में ड्यूटी पर तैनात कर्नाटक पुलिस के एक जवान की अचानक मौत हो गई। घटना रोहतास जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां कर्नाटक पुलिस की टीम चुनाव ड्यूटी में लगी हुई थी। मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल राजकुमार के रूप में हुई है।
सुबह अचेत मिले, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
जानकारी के अनुसार, कर्नाटक पुलिस के सभी जवान रामगढ़ हाई स्कूल परिसर में ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह साथी जवानों ने राजकुमार को उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्हें तुरंत रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक अनुमान के अनुसार, हार्ट अटैक से मौत हुई है।
बीडीओ ने की पुष्टि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
रामगढ़ के बीडीओ जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया—
“प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है।”
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना अध्यक्ष अपने दल के साथ अस्पताल पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


