‘आप लोग तो घूम-फिरकर मेरे ही पीछे पड़े रहते हैं’, तेज प्रताप यादव ने क्यों कही यह बात?

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्र सरकार ने लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसी मुद्दे पर जब मीडिया ने पटना एयरपोर्ट पर उनसे सवाल किया तो तेज प्रताप यादव ने नाराज़गी जताते हुए कहा—

“आप लोग तो घूम-फिरकर मेरे ही पीछे पड़े रहते हैं।”

जान पर खतरे का हवाला देकर की थी सुरक्षा बढ़ाने की मांग

कुछ दिनों पहले तेज प्रताप यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। उनकी मांग को मानते हुए सरकार ने अब उन्हें वाई श्रेणी का सुरक्षा घेरा उपलब्ध करा दिया है।

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या वे सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद देंगे, इस पर तेज प्रताप ने चिढ़ते हुए जवाब दिया—
“आप लोग तो घूम-फिरकर हमारे ही पीछे पड़े रहते हैं।”
इसके बाद वे तुरंत चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए।

रवि किशन के साथ दिखने पर बढ़ी चर्चा

बीते दो दिनों से तेज प्रताप यादव को पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद रवि किशन के साथ देखा जा रहा है। इसके बाद राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि तेज प्रताप की एनडीए से नजदीकियां बढ़ रही हैं। हालांकि इन अटकलों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद तेज प्रताप को लेकर सियासी चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।

  • Related Posts

    पटना: राज्यसभा चुनाव से पहले RJD के विधायक आर ब्लॉक स्थित होटल में रहेंगे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना से हवाई यात्रा हुई महंगी: दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट पर फ्लाइट किराये में 8–15% तक बढ़ोतरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading