बेनीपट्टी में पवन सिंह के नहीं पहुंचने पर मचा बवाल, नाराज समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के कलुआही हाईस्कूल मैदान में शनिवार को आयोजित भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के कार्यक्रम में हड़कंप मच गया।

कार्यक्रम भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा के समर्थन में आयोजित किया गया था। लेकिन निर्धारित समय पर पवन सिंह के मंच पर नहीं पहुँचने से फैंस की नाराज़गी तेज़ होती गई।

समर्थकों का हंगामा, पंडाल में तोड़फोड़

पवन सिंह के अनुपस्थित रहने से नाराज समर्थक अचानक उग्र हो गए।
लोगों ने पंडाल में कुर्सियाँ तोड़ दीं, बैनर और पोस्टर फेंक दिए।
कुछ ही देर में मैदान में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया।

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण नहीं आ सके पवन सिंह

सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह जिस हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम में आने वाले थे, उसमें तकनीकी समस्या आने के कारण वह उड़ान नहीं भर सका।
इसी वजह से वह बेनीपट्टी की सभा में शामिल नहीं हो पाए।

  • ये भी पढ़े..

    मधुबनी में शौच के लिए निकली युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

    Share Add as a preferred…

    पटना में 3 साइबर ठग गिरफ्तार: PM मुद्रा लोन के नाम पर देशभर में ठगी, ₹6 लाख नकद समेत 14 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

    Share Add as a preferred…