मतदान की तैयारी को लेकर हुई बैठक

भागलपुर, 08 नवंबर 2025, बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के तहत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुश्री प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह नगर आयुक्त श्री शुभम कुमार की उपस्थिति में सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षा भवन में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मतदान केंद्रों पर (एएमएफ) सुनिश्चित बुनियादी सुविधाओं को लेकर बारी-बारी से सभी निर्वाची पदाधिकारी से फीडबैक लिया गया। मतदान केंद्रों पर प्रवेश एवं निकास द्वारा की व्यवस्था, प्रकाश पेयजल, महिला पुरुष शौचालय, रैंप और साईनेज की व्यवस्था। वेब कास्टिंग की व्यवस्था इत्यादि के संबंध में फीडबैक लिया गया।
मतदान तिथि को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करने को लेकर सभी निर्वाची पदाधिकारी को कई निर्देश दिए गए। विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी से उनके कोषांग की तैयारी के संबंध में फीडबैक लिया गया।

  • Related Posts

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर नित्यानंद राय के सीएम बनने का चर्चा तेज़

    Share Add as a preferred…

    Continue reading