शहकुंड में जीविका दीदियों ने मशाल जुलूस निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक

भागलपुर, 8 नवंबर 2025,

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर 157- सुल्तानगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के शाहकुंड प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा आज मशाल जुलूस निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान मतदाताओं ने मशाल लेकर गांव का भ्रमण किया और मतदाताओं को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, ग्रामीण और बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अन्य लोगों को भी मतदान हेतु कहेंगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भाग लेना आवश्यक है। मताधिकार का प्रयोग कर देश की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत किया जा सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…