पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान लखीसराय से बड़ी खबर सामने आई है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर पत्थरबाज़ी और हमला किए जाने का आरोप लगा है।
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दावा किया है कि उनके काफिले को निशाना राजद (RJD) समर्थकों ने बनाया। उनका कहना है कि मतदान वाले दिन उनके काफिले पर अचानक पथराव किया गया, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है, वहीं सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और दोषियों की पहचान की कोशिश जारी है।
पहले चरण के मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर किए गए दावों के बीच इस घटना ने चुनावी सरगर्मी को और बढ़ा दिया है।


