तारापुर: डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने डाला वोट, बोले— “एक-एक बिहारी का मतदान राज्य के विकास में योगदान”

तारापुर/मुंगेर, 6 नवंबर 2025 | 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। राज्य के कई दिग्गज नेताओं ने सुबह-सुबह पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहां बख्तियारपुर में परिवार संग वोट डाला, वहीं मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी मतदान किया।

सम्राट चौधरी ने तारापुर में किया मतदान, सोशल मीडिया पर कही यह बात

तारापुर में वोट डालने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा—

“एक-एक बिहारी का मतदान, राज्य के विकास में योगदान! लोकतंत्र के महापर्व में गृह विधानसभा क्षेत्र तारापुर में मत का प्रयोग किया। आप सभी बढ़-चढ़कर मतदान करिए और एक सशक्त, सुरक्षित, समृद्ध और विकसित बिहार के लिए वोट करें।”

लालू परिवार ने पटना में किया मतदान

राजधानी पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, रोहिणी आचार्य और राजश्री यादव ने मतदान किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ देखने को मिल रही है।

डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा, ललन सिंह और मैथिली ठाकुर ने भी डाला वोट

  • लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मतदान किया।
  • मुंगेर में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अपना वोट डाला।
  • दरभंगा में भाजपा नेता और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने मतदान किया।
  • पटना में मंत्री नितिन नवीन ने भी अपने बूथ पर वोट किया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़हिया में किया मतदान

अपने पैतृक गांव बड़हिया में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मतदान किया। वे मध्य विद्यालय-2, मतदान केंद्र संख्या 43 पर सबसे पहले वोटर्स में शामिल रहे।
मतदान केंद्र पहुंचने पर अधिकारियों ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा—

“चेहरा देखकर वोट न करें, विकास देखकर वोट करें।”

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला और पहले चरण की 121 में से 95 सीटें एनडीए के पक्ष में आने का दावा किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने परिवार संग किया मतदान

पटना के विमेंस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र संख्या 91 पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने परिवार के साथ मतदान किया।
वोटिंग के बाद उन्होंने कहा—

“बड़ी संख्या में महिलाओं का मतदान करना यह बताता है कि हवा किस ओर है। यह एनडीए सरकार के काम और विकास का परिणाम है। जनता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी पर भरोसा करती है।”

  • Related Posts

    खाकी का ‘देवदूत’ अवतार! 3 साल पहले वाराणसी से खोया ‘लाल’ बक्सर में मिला; डुमरांव पुलिस ने खत्म किया एक मां का लंबा इंतजार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading