भागलपुर में कल होगी राहुल गांधी की जनसभा, सैंडिस कंपाउंड में जुटेगी भीड़

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष 7 नवंबर को करेंगे बिहार चुनाव के लिए जनता को संबोधित, कांग्रेस में तैयारियों का दौर तेज

भागलपुर | 6 नवंबर 2025
बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान को गति देने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार (7 नवंबर) को भागलपुर पहुंचेंगे। वे शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष परवेज जमाल ने बताया कि राहुल गांधी की सभा को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मंच निर्माण से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का जायज़ा स्थानीय प्रशासन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिया जा रहा है।


कांग्रेस नेताओं का भागलपुर आगमन शुरू

राहुल गांधी की सभा को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार बैठकें कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम तक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत्र समेत कई वरिष्ठ नेता भागलपुर पहुँचेंगी। ये सभी सभा की तैयारियों की अंतिम समीक्षा करेंगी।


महागठबंधन के लिए अहम सभा मानी जा रही

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी की यह सभा महागठबंधन के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि भागलपुर और आसपास के जिलों में पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे और तीसरे चरण के लिए कांग्रेस अपने प्रचार को धार देना चाहती है।

सभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ-साथ महागठबंधन के प्रमुख नेता भी मंच साझा कर सकते हैं।


प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था सख्त

सभा में बड़ी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ट्रैफिक नियंत्रण के लिए भी विशेष योजना तैयार की गई है।


 

  • Related Posts

    जगदीशपुर में ‘ब्राउन शुगर’ के खिलाफ महा-संग्राम! ग्रामीणों ने दारोगा को दिया ‘क्लीन चिट’; अब नशे के सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के 47 IAS-IPS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी: पांच राज्यों के चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading