तारापुर सीट पर बड़ा उलटफेर, BSP प्रत्याशी ने BJP उम्मीदवार सम्राट चौधरी को दिया समर्थन

मुंगेर/तारापुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तारापुर सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। मतदान से कुछ घंटे पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार आशीष आनंद ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इस निर्णय ने सीट पर चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।

“सम्राट चौधरी के काम से प्रभावित हूं” — आशीष आनंद

आशीष आनंद ने यह घोषणा मुंगेर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम राज के आवास पर की। इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे। समर्थन की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा—

“मैंने पूरी सोच-विचार के बाद सम्राट चौधरी जी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। मैं उनके काम से काफी प्रभावित हूं। मेरे कार्यकर्ताओं का भी मानना है कि सम्राट चौधरी को एक मौका और दिया जाना चाहिए।”

आशीष आनंद के इस कदम को तारापुर विधानसभा में बीजेपी के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जबकि विपक्षी गठबंधन के लिए यह झटका समझा जा रहा है।

चुनावी समीकरणों पर असर

तारापुर सीट पर मुकाबला रोचक बना हुआ था। अब BSP प्रत्याशी के समर्थन से यह माना जा रहा है कि BJP के पक्ष में वोटों का सीधा फायदा मिलेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अंतिम समय पर मिले इस समर्थन से पूरे क्षेत्र में एनडीए के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।

बता दें, तारापुर सीट पर मतदान जल्द होने वाला है और चुनावी मैदान में अंतिम समय में आया यह फैसला निर्णायक साबित हो सकता है 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 12 जिलों में आज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Share Add as a preferred…

    समस्तीपुर में मोहर्रम के दौरान बवाल: युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस टीम पर हमला; तीन जवान घायल

    Share Add as a preferred…