पटना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ख़त्म : नगर निगम प्रबंधन के साथ वार्ता सफल, कल से कचड़ा उठाव का काम शुरू

पटना: बड़ी खबर सामने आ रही है कि पटना से जहां नगर निगम कर्मचारियों के हड़ताल खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम प्रबंधन और हड़ताली कर्मचारियों के बीच सफल वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि कल से शहर में कचड़ा उठाव का काम शुरू कर दिया जायेगा।

समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन की ओर से सकारात्मक ढंग से कर्मियों की मांगों पर विचार करने पर मंगलवार को ही सहमति मिल गई थी। उन्होंने आगे कहा कि अब इसके बाद बुधवार को समिति के संचालन मंडल से बातचीत के उपरांत हड़ताल को विधिवत तौर से समाप्त कर दिया गया है। हड़ताल समाप्ति के बाद अब गुरुवार से शहर में 13 दिनों से जमा हुए करीब 800 टन कचरे काे साफ करने का काम सफाई कर्मचारी शुरू करेंगे।

कर्मियों की इन मांगों पर बनी सहमति

1.दैनिक कर्मियों को महीने में चार दिन साप्ताहिक अवकाश को लेकर निगम प्रशासन स्थाई समिति और बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कराकर नगर विकास विभाग को भजेगा, क्योंकि इसपर सरकार ही अंतिम निर्णय लेगी।

  1. नगर निगम ने पहले ही 40 रुपए की वृद्धि दैनिक तौर पर कर दी है। इसमें 10 रुपए की वृद्धि होगी। साथ ही साल में दो बार अप्रैल और अक्टूबर महीने में वेतन वृद्धि होगी।

3.आउटसोर्स कर्मियों के खाते में अब नगर निगम सीधे पैसा डालेगा, ताकि एजेंसी के तौर पर कोई घालमेल ना हो सके।

  1. हड़ताल अवधि के दौरान अतिरिक्त काम कराकर नगर निगम सफाई कर्मचारियों को पैसा देगा।

  2. हड़ताल के दौरान किसी भी निर्दोष कर्मचारियों पर केस दर्ज नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का ‘पंच’! नीतीश समेत सभी 5 उम्मीदवारों की बंपर जीत; बिखर गया महागठबंधन, महज 37 विधायकों ने डाला वोट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में ‘मध्यमा परीक्षा’ का शंखनाद! संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष ने मधुबनी में किया औचक निरीक्षण; कदाचार करने वालों को सीधी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *