बिहार चुनाव 2025: शिवहर में केंद्रीय संचार ब्यूरो का मतदाता जागरूकता अभियान जारी

गीत–संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक, 9 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

शिवहर | बिहार-बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 30 अक्टूबर से शुरू होकर वोटिंग तक जारी रहेगा।

यह कार्यक्रम क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के अपर महानिदेशक शैलेश कुमार मालवीय और कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है।


शिवहर में 4 से 9 नवंबर तक कार्यक्रम

अभियान के तहत शिवहर जिले में 4 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और प्रखंडों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में 05 नवंबर 2025 को केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के पंजीकृत दल चित्रांश शारदे, शिवहर द्वारा
राजकीय मध्य विद्यालय, बेदौल बाज, शिवहर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी आरती झा (विभागीय कलाकार, केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना) के निर्देश में हुआ।


मतदाताओं को दिया गया संदेश

कार्यक्रम का उद्देश्य गीत, नाटक और नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करना है। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे:

  • अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचें
  • लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें
  • मतदान दिवस पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं

कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर नागरिकों को मतदान का महत्व समझाया और “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश दिया।


उद्देश्य: अधिक मतदान, मजबूत लोकतंत्र

केंद्रीय संचार ब्यूरो का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग मतदान प्रक्रिया में भाग लें और हर पात्र मतदाता मतदान करे।
अभियान के दौरान युवाओं, महिलाओं और प्रथम बार वोट देने वालों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…