निर्दलीय प्रत्याशी जयकरण पासवान का नाथनगर में जनसंपर्क अभियान तेज, बोले– “इस बार मौका दें, नाथनगर में दिखेगा असली विकास”

भागलपुर/नाथनगर। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नाथनगर में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में निर्दलीय विधायक प्रत्याशी जयकरण पासवान ने मंगलवार को क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और मतदाताओं से समर्थन मांगा।

जनसंपर्क के दौरान जयकरण पासवान लोगों से मिले, आशीर्वाद लिया और अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि बरारी पंचायत के मुखिया रहते हुए गरीब और जरूरतमंदों के लिए कई विकास कार्य किए, जो आज भी जनता देख सकती है।


“गरीबों का इलाज, हर वर्ग का उत्थान… यही हमारा लक्ष्य”

जयकरण पासवान ने कहा,

“मुखिया रहते हुए जो भरोसा आप सभी ने दिखाया, उसी भरोसे को निभाते हुए पंचायत में विकास कराया। अब विधायक बनने का मौका दें, ताकि गरीबों के इलाज से लेकर हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं लागू कर सकें। जो काम बकाया है उसे तेज गति से पूरा किया जाएगा।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार अंगूठी छाप पर बटन दबाकर उन्हें जीत दिलाएं।


युवाओं और ग्रामीणों का मिला समर्थन

जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण मौजूद रहे। भीड़ को देखकर जयकरण पासवान ने कहा कि यह प्यार ही उनकी ताकत है और जनता के भरोसे पर वे खरा उतरेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…