पहले चरण के मतदान को लेकर DM-SSP की प्रेसवार्ता, बोले – शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण तरीके से करें मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले मुजफ्फरपुर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रचार समाप्त होने के बाद मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी (DM) सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। दोनों अधिकारियों ने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की।

जिले में 4186 मतदान केंद्र, पैरामिलिट्री की तैनाती

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले में मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 4186 मतदान केंद्र और 2100 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री बलों की तैनाती की गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में हो सके।

प्रत्येक थाना क्षेत्र में क्यूआरटी टीम गठित

हर विधानसभा क्षेत्र में 5 मॉडल बूथ

मॉडल बूथों पर महिला कर्मियों की तैनाती

33 एफएसटी व एसएसटी टीमें सक्रिय

400 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति

DM ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर मतदाता बिना किसी भय और बाधा के मतदान में हिस्सा ले।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम: SSP

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और भयरहित बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।

सभी बूथों के लोकेशन पर CAPF की तैनाती

ट्रैफिक नियंत्रण के लिए 150 पुलिसकर्मी तैनात

441 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति

5 आचार संहिता उल्लंघन मामले दर्ज

अब तक लगभग ₹9 करोड़ की जब्ती

SSP ने कहा कि कानून-व्यवस्था को हर हाल में कायम रखा जाएगा और जो भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मतदाताओं से अपील

अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

> “शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में मतदान करें। हर मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है।” — DM सुब्रत कुमार सेन

मुजफ्फरपुर में पहले चरण का मतदान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा और प्रशासन ने सभी तैयारियों का दावा किया है।

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में सनसनी: युवक की हत्या के बाद उसके ही मोबाइल से आया WhatsApp मैसेज, फिर चंवर से मिला खून से लथपथ शव

    Share Add as a preferred…

    MLC टिकट पर बढ़ी सियासी गर्मी: उपेंद्र कुशवाहा ने दिलाई पुराने वादे की याद, बोले- “जिसने वादा किया था, उसी से पूछिए”

    Share Add as a preferred…