पटना: बी. डी. कॉलेज में एसवीईईपी कार्यक्रम, अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने युवाओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

सोमवार को लोकतंत्र का एक जीवंत उत्सव देखने को मिला। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की ओर से आयोजित एसवीईईपी (SVEEP) कार्यक्रम में युवाओं ने मतदान जागरूकता के प्रति जोश और जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अभिनेत्री और स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा शामिल हुईं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व को रेखांकित किया। नीतू चंद्रा ने कहा कि बिहार देश का सबसे युवा राज्य है और यहां के युवा लोकतंत्र को मजबूत करने की सबसे बड़ी ताकत हैं।

उन्होंने कहा,
“मैं बिहार की बेटी हूं, इसलिए लोगों को जागरूक करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। जब युवा आगे बढ़ते हैं, तो लोकतंत्र और मजबूत होता है।”

नीतू चंद्रा ने बताया कि वह राज्य के विभिन्न कॉलेजों में जाकर युवाओं, खासकर पहली बार मतदान करने वालों को उनके मताधिकार के महत्व से परिचित करा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में पटना में मतदान प्रतिशत कम रहा था, लेकिन इस बार माहौल सकारात्मक दिख रहा है।

“जहां भी जा रही हूं, लोग वचन दे रहे हैं कि इस बार मतदान प्रतिशत पहले से अधिक होगा।” – नीतू चंद्रा

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली, पोस्टर प्रदर्शन और नारा प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और मतदान को उत्सव की तरह मनाने का संदेश दिया।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में आंधी-बारिश का तांडव: बगहा में दो दर्जन से ज्यादा पेड़ धराशायी, रेलवे गेट टूटा; मोतिहारी में 90 साल पुराना पेड़ गिरा

    Share Add as a preferred…

    60 दिन में धंस गई मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की सड़क, पुलिया भी टूटी; ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    Share Add as a preferred…