अररिया में करोड़ों की लागत से बना पुल धंसा, फारबिसगंज से सड़क संपर्क टूटा

अररिया, 3 नवंबर 2025 

बिहार के अररिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में करोड़ों की लागत से बना पुल धंस गया, जिससे पटेगना और फारबिसगंज के बीच का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। इस घटना से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

2019 में ग्रामीण कार्य विभाग ने कराया था निर्माण

जानकारी के अनुसार, यह पुल ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा वर्ष 2019 में करोड़ों रुपये की लागत से बनवाया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण पुल धंस गया है।

पहले भी ध्वस्त हो चुका है 12 करोड़ का पुल

इससे पहले भी अररिया जिले में 12 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल धराशायी हो चुका है। अब एक और पुल के धंसने से सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों से तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    भागलपुर में अपराधियों की खैर नहीं! डीएम और एसएसपी ने की ‘स्पीडी ट्रायल’ की समीक्षा; शराब माफियाओं को सजा दिलाने के लिए अभियोजन को सख्त निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जंक्शन मार्ग पर नो-एंट्री और डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading