ओवैसी का बड़ा बयान: अब सीमांचल का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री पद से नहीं होंगे राज़ी

किशनगंज/पूर्णिया | 2 नवंबर 2025: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बिहार के सीमांचल क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं में महागठबंधन और विशेषकर राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा।

ओवैसी ने कहा, “14 फीसदी वाला मुख्यमंत्री बनता है और 3.5 फीसदी वाला उपमुख्यमंत्री। मुसलमानों का केवल वोट चाहिए, हिस्सा नहीं।

उन्होंने कहा कि “अब ओवैसी उपमुख्यमंत्री से राजी नहीं होगा, अब सीमांचल का बेटा ही मुख्यमंत्री बनेगा।
ओवैसी किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर और पूर्णिया जिले के बायसी विधानसभा क्षेत्र के सिमलबारी में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा, “तेजस्वी यादव पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं और भागलपुर दंगा के आरोपी को सम्मानित करते हैं। मुसलमानों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर वे एक शब्द तक नहीं बोलते।”

उन्होंने कहा कि पटना में बैठे लोग सीमांचल की जनता की आवाज दबाना चाहते हैं, लेकिन इस बार जनता खुद अपना फैसला लेगी।
ओवैसी ने कहा, “तेजस्वी हेलिकॉप्टर से उड़ते हैं, लेकिन सीमांचल की जनता उन्हें जमीन पर ला देगी।

सभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। सीमांचल के मुस्लिम बहुल इलाकों में ओवैसी के इस बयान को स्थानीय राजनीति के नए समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, हर्ष फायरिंग में दो बच्चे घायल

    Share Add as a preferred…

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 409 ग्राम ब्राउन शुगर और 1 लाख रुपये के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…