जनसंपर्क में बोले मिथुन कुमार — नाथनगर का विकास मेरा वचन नहीं, मेरा संकल्प है

ग्रामीण इलाकों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने किया जोरदार स्वागत, NDA कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

भागलपुर | 1 नवंबर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की तैयारियां जोरों पर हैं, और इसी के साथ नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाने लगा है। NDA प्रत्याशी मिथुन कुमार ने अपने जनसंपर्क अभियान को नई रफ्तार देते हुए शनिवार को सबौर सहित आसपास के दर्जनों गांवों में डोर-टू-डोर संपर्क किया।

हर जगह उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

“नाथनगर का विकास मेरा वचन नहीं, मेरा संकल्प है” — मिथुन कुमार

जनसंपर्क के दौरान मिथुन कुमार ने कहा,
“नाथनगर की जनता का स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इस बार जनता के आशीर्वाद से NDA की ऐतिहासिक जीत तय है। विधायक बनने के बाद मैं हर तबके की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करूंगा। विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मेरे अभियान के चार स्तंभ होंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि नाथनगर का युवा वर्ग आगे बढ़ना चाहता है, महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ रही है — ऐसे में जरूरत है ऐसी नेतृत्व की जो जनता के बीच रहकर काम करे, न कि सिर्फ चुनावी मौसम में नजर आए।

जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में नाथनगर में बना चुके हैं विकास की पहचान

मिथुन कुमार वर्तमान में भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा परियोजनाओं को धरातल पर उतारा। ग्रामीण इलाकों में उनकी छवि एक जमीनी और सुलभ नेता की रही है, जो सीधे लोगों से संवाद करना पसंद करते हैं।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि नाथनगर का भविष्य तभी बदल सकता है जब राजनीति सेवा का माध्यम बने, स्वार्थ का नहीं।

NDA कार्यकर्ताओं में जोश, विपक्ष में बेचैनी

मिथुन कुमार के लगातार बढ़ते जनसमर्थन ने NDA कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। गांव-गांव में “फिर एक बार NDA सरकार” के नारे गूंजने लगे हैं।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि मिथुन कुमार की सादगी और जनता से जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
वहीं, राजनीतिक जानकार मानते हैं कि नाथनगर सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है और मिथुन कुमार का जनसंपर्क अभियान क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे सकता है।


 

  • Related Posts

    बिहार सरकार की कलाकार पेंशन योजना कलाकारों के लिए वरदान साबित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading