आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, ED ने शराब घोटाले में की कार्रवाई

आम आदमी पार्टी के सासंद संजय सिंह को ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि ईडी ने ये कार्रवाई दिल्ली शराब घोटाला मामले में की है। सुबह ईडी ने छापेमारी भी की थी, जिसके बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने, उनके बयान स्टेटमेंट और चार्जशीट के आधार पर मिले सबूत के बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई है।

उधर, आम आमदी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। ईडी की कार्रवाई के बाद काफी संख्या में आम समर्थक उनके आवास पर पहुंच गए। उन्होंने वहां बैठकर संजय सिंह के समर्थन में नारेबाजी की।

 

  • ये भी पढ़े..

    सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *