तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज बयान: “जयचंद मेरी हत्या करवाना चाहता है”

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि “जयचंद मेरी हत्या करवाना चाहता है।” तेज प्रताप यादव का यह बयान एक वीडियो के जरिए सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो में किया सनसनीखेज खुलासा

वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव कार में बैठे किसी व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान वह कहते हैं —
“जयचंद मुझे मरवाना चाहता है। मेरी रैलियों में लोगों को भेजकर तोड़फोड़ करवा रहा है।”

तेज प्रताप ने आगे कहा कि उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है और केंद्र सरकार से उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि “कुछ जयचंद मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं और मुझे मरवाना चाहते हैं। हमारे दुश्मन हर जगह सक्रिय हैं।”


राजद और लालू परिवार के मतभेदों के बीच आया बयान

तेज प्रताप यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया पर अक्सर राजद (RJD) और लालू परिवार के भीतर मतभेदों की खबरें सामने आती रहती हैं।

तेज प्रताप फिलहाल अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के बैनर तले सक्रिय हैं और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राजद से अलग अपनी राजनीतिक राह बना चुके हैं।


राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

तेज प्रताप यादव का यह बयान बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर चुका है। उनके “जयचंद” वाले बयान को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपने राजनीतिक विरोधियों या पूर्व साथियों पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।


 

  • Related Posts

    जगदीशपुर में ‘ब्राउन शुगर’ के खिलाफ महा-संग्राम! ग्रामीणों ने दारोगा को दिया ‘क्लीन चिट’; अब नशे के सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के 47 IAS-IPS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी: पांच राज्यों के चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading