मुंगेर में शुरू हुआ छह दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल — नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत के जरिये मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

मुंगेर, 30 अक्टूबर 2025 —बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा मुंगेर जिला प्रशासन एवं जिला स्वीप कोषांग के सहयोग से एक छह दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।

अभियान की शुरुआत समाहरणालय द्वार से निकाली गई ट्राइसाइकिल जागरूकता रैली के साथ हुई। रैली को जिलाधिकारी निखिल धनराज मिप्पणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और स्वीप इलेक्शन आइकॉन श्रीजा सेनगुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली ट्रैफिक नंबर वन चौराहे तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग मतदाताओं ने भी भाग लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था जताई

रैली स्थल पर स्थानीय महिलाओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर मतदान के महत्व का संदेश दिया और लोगों को “पहले मतदान, फिर जलपान” का संकल्प दिलाया।

जिला स्वीप कोषांग की नोडल अधिकारी सुनीरा प्रसाद ने बताया कि,

“मुंगेर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पात्र मतदाता मतदान केंद्र तक पहुँचे।”

स्वीप आइकॉन श्रीजा सेनगुप्ता ने मुंगेर की जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें

केंद्रीय संचार ब्यूरो, भागलपुर इकाई के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मंत्रालय द्वारा संपूर्ण बिहार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

“इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मुंगेर जिले में 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कुल छह कार्यक्रम आयोजित होंगे — पहला आज मुंगेर नगर में हुआ, जबकि आगामी कार्यक्रम जमालपुर और तारापुर में आयोजित किए जाएंगे।”

कार्यक्रम के दौरान मेसर्स रोवर्स रिक्रिएशन क्लब मुंगेर के कलाकारों ने गीत, संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को मतदान के महत्व का संदेश दिया। दर्शकों ने कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की और मतदान के लिए प्रेरित होने का संकल्प लिया।


 

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक की NSA के तहत हिरासत रद्द, गृह मंत्रालय के फैसले से जल्द मिल सकती है रिहाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, दुबई में भी गिरी प्रोजेक्टाइल का मलबा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading