बिहपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर जीविका दीदियों ने मनाया दीपोत्सव

“जिस तरह दीप जलाकर अंधकार मिटता है, उसी तरह मतदान से लोकतंत्र होता है उज्ज्वल”

भागलपुर, 30 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में जीविका दीदियों ने एक अनोखी पहल की। बिहपुर प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत में आज शाम मतदाता जागरूकता दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने दीप जलाकर मतदान के महत्व का संदेश दिया। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि “जिस प्रकार दीप जलाने से अंधकार मिटकर प्रकाश फैलता है, उसी प्रकार मतदान के जरिए हम अपने देश और राज्य को सही दिशा दे सकते हैं।”

दीदियों ने अपील की कि सभी मतदाता 11 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य भी है, जो देश की प्रगति का आधार बनता है।

ग्रामीण महिलाओं के साथ-साथ बच्चों, जीविका कैडरों और जीविका कर्मियों ने भी इस दीपोत्सव में भाग लिया। पूरे कार्यक्रम स्थल को दीपों से सजाया गया, जिससे माहौल उल्लासमय हो उठा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जीविका दीदियां न सिर्फ आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं, बल्कि सामाजिक बदलाव की भी प्रेरक बन रही हैं।


 

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading