राहुल गांधी का मोदी पर तंज, गिरिराज सिंह बोले — छठ और सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं

मुजफ्फरपुर | बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है और नेताओं के बीच जुबानी जंग चरम पर है। मुजफ्फरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “मोदी जी को अब किसी चीज़ से मतलब नहीं है, बस वोट से मतलब है। अगर आप कहेंगे कि मंच पर नाचकर दिखाओ तब हम वोट देंगे, तो वो मंच पर नाचने लगेंगे।”

राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भड़क उठे और पलटवार करते हुए कहा कि “डांस करने की आदत राहुल गांधी के खानदान में है। राहुल और कांग्रेस ने सनातन और हिंदुओं का अपमान किया है।” गिरिराज सिंह ने कहा कि “छठ व्रत और प्रधानमंत्री पर टिप्पणी हिंदुओं की आस्था का अपमान है। बिहार की जनता इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देगी।”


राहुल गांधी बोले — मोदी को सिर्फ वोट और अडानी-अंबानी से मतलब

राहुल गांधी ने अपनी जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिर्फ वोट और अडानी-अंबानी की परवाह है। उन्होंने कहा कि “20 वर्षों में इन लोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर बिहार के युवाओं को सिर्फ ठगा गया है।”
उन्होंने आगे कहा कि “बिहार में आज भी मेहनती युवाओं की कद्र नहीं होती। पेपर लीक की घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर दिया है। बिहार का युवा आज भी मेहनत कर बाहर जा रहा है।”


तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा किया

मुजफ्फरपुर की जनसभा में राहुल गांधी के साथ महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने एक स्वर में कहा कि “बिहार में डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकना है क्योंकि इन लोगों ने गरीबों और पिछड़ों को ठगने का काम किया है।”


गिरिराज सिंह ने दिया करारा जवाब

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बयान को ‘छठ महापर्व’ और ‘सनातन धर्म’ का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि “छठ व्रत पर टिप्पणी हिंदू आस्था से खिलवाड़ है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। बिहार की जनता इसका जवाब चुनाव में देगी।”
गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि “राहुल गांधी को खुद नहीं पता कि वो हिंदू हैं, ईसाई हैं या पारसी।”


राजनीतिक माहौल गर्माया

राहुल गांधी और गिरिराज सिंह के बीच की इस बयानबाज़ी ने बिहार की सियासत को और भी गरमा दिया है। जैसे-जैसे चुनावी तारीखें नजदीक आ रही हैं, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होता जा रहा है।

  • Related Posts

    काबुल अस्पताल पर कथित हवाई हमला: अफगानिस्तान–पाकिस्तान तनाव चरम पर, भारत ने की कड़ी निंदा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading