बिहार चुनाव 2025: आरजेडी में बड़ा एक्शन — बागी नेताओं पर गिरी गाज, 37 नेताओं को पार्टी से निकाला गया

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नज़दीक आ रही हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में बड़ा एक्शन देखने को मिला है।

पार्टी ने बागी रुख अपनाने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 37 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।


29 अक्टूबर को 10 बागी नेताओं को किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव 2025: आरजेडी में बड़ा एक्शन — बागी नेताओं पर गिरी गाज, 37 नेताओं को पार्टी से निकाला गया

आरजेडी ने 29 अक्टूबर को 10 और नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार करने का आरोप है।
निष्कासित नेताओं में कई पूर्व विधायक और वर्तमान पदाधिकारी भी शामिल हैं।

राजद नेतृत्व ने साफ कहा है कि

“पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है,
किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”


निष्कासित नेताओं की नई लिस्ट (29 अक्टूबर 2025)

  1. फतेह बहादुर सिंह – विधायक, डेहरी
  2. सतीश कुमार – प्रदेश उपाध्यक्ष, राजद (नालंदा)
  3. मो. सैयद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां – बिहार शरीफ
  4. मो. गुलाम जिलानी वारसी – पूर्व विधायक, कांटी
  5. मो. रियाजुल हक राजू – पूर्व विधायक, गोपालगंज
  6. अमोड कुमार मंडल – प्रदेश महासचिव, राजद (पूर्णिया)
  7. विरेंद्र कुमार शर्मा – क्रियाशील सदस्य, सिंहेश्वर
  8. ई. प्रणव प्रकाश – क्रियाशील सदस्य, मधेपुरा
  9. श्रीमती जिप्सा आनंद – प्रदेश महासचिव, महिला प्रकोष्ठ सह जिला परिषद सदस्य, भोजपुर
  10. राजीव रंजन उर्फ पिंकू – राजद नेता, क्रियाशील सदस्य, भोजपुर

27 अक्टूबर को भी हुआ था एक्शन

इससे पहले 27 अक्टूबर 2025 को आरजेडी ने
27 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर किया था। उन पर भी अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने या प्रचार करने का आरोप था।राजद का कहना है कि यह कदम “संगठन में अनुशासन और एकजुटता बनाए रखने” के लिए उठाया गया है।


कुल 37 नेताओं पर कार्रवाई

दो दिनों की कार्रवाई के बाद अब तक कुल 37 बागी नेताओं को आरजेडी से निष्कासित किया जा चुका है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम आगामी चरणों के मतदान से पहले
पार्टी की छवि और अनुशासन को मजबूत करने की कोशिश है।


  • ये भी पढ़े..

    रोहतास में बड़ा सड़क हादसा: पुलिस जवानों से भरी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 12 से अधिक महिला-पुरुष जवान घायल

    Share Add as a preferred…

    बेऊर जेल में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन! अधीक्षक नीरज कुमार झा निलंबित, कई अधिकारियों पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

    Share Add as a preferred…