भागलपुर में माइक्रो ऑब्जर्वर का किया गया रेंडमाइजेशन

भागलपुर, 29 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को माइक्रो ऑब्जर्वर का विधान सभा वार रेंडमाइजेशन (Randomization) किया गया।

इस प्रक्रिया में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, सभी प्रेक्षक गण एवं निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निर्वाचन कार्य के सुचारू संचालन के लिए विधानसभा-वार माइक्रो ऑब्जर्वर की संख्या इस प्रकार निर्धारित की गई —

  • 152-बिहपुर: 20 + 4 आरक्षित = 24
  • 153-गोपालपुर: 18 + 4 आरक्षित = 22
  • 154-पीरपैंती (अ.ज.): 12 + 3 आरक्षित = 15
  • 155-कहलगांव: 10 + 2 आरक्षित = 12
  • 156-भागलपुर: 21 + 5 आरक्षित = 26
  • 157-सुल्तानगंज: 18 + 4 आरक्षित = 22
  • 158-नाथनगर: 22 + 5 आरक्षित = 27

कुल 148 माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि भागलपुर जिले में 35 मतदान केंद्र शैडो एरिया में हैं, जबकि 91 ऐसे भवन हैं, जहां चार से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुछ मतदान केंद्रों पर उम्मीदवारों से संबंधित विशेष परिस्थितियां हैं, जिन पर माइक्रो ऑब्जर्वर की विशेष निगरानी रखी जाएगी।

अधिकांश माइक्रो ऑब्जर्वर बैंकों या भारत सरकार के उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारी हैं।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, साथ ही कुछ अभ्यर्थी और उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


 

  • Related Posts