फैसिलिटेशन सेंटर एवं प्रशिक्षण केंद्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

भागलपुर, 29 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को जिला स्कूल, भागलपुर स्थित फैसिलिटेशन सेंटर और मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े हर अधिकारी और कर्मी को प्रशिक्षण गंभीरता से लेना चाहिए ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि भागलपुर जिले में निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात सभी कर्मी — जिनमें चालक, खलासी, क्लीनर और पुलिसकर्मी शामिल हैं — जिन्होंने Form-12 (प्रपत्र-12) पूर्व में जमा किया है, उन्हें डाक मतपत्र (Postal Ballot) के माध्यम से मतदान का अवसर दिया गया है।

डाक मतपत्र से मतदान की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिले के निम्नलिखित केंद्रों पर आयोजित की जा रही है —

  • इंटर स्तरीय जिला स्कूल, भागलपुर
  • नवस्थापित जिला स्कूल, खिरनी घाट, भागलपुर
  • मारवाड़ी पाठशाला, भागलपुर
  • राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, भागलपुर
  • मुस्लिम माइनॉरिटी हाई स्कूल, भागलपुर
  • मुस्लिम माइनॉरिटी इंटर कॉलेज, भागलपुर

निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को अपने नियुक्ति पत्र के साथ EPIC (मतदाता पहचान पत्र) अथवा निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading