छठ महापर्व पर बरारी नमामि गंगे घाट पर टीम वी केयर का विशेष स्वच्छता अभियान, टीम नन्ही उम्मीद ने दिया सहयोग

भागलपुर, 26 अक्टूबर 2025 | छठ महापर्व के पावन अवसर पर टीम वी ने रविवार को बरारी नमामि गंगे घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने सुबह से दोपहर तक पूरे उत्साह और समर्पण के साथ घाट की सफाई की। अभियान के दौरान कूड़ा उठाने से लेकर झाड़ू लगाने तक हर कार्य में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अभियान में टीम नन्ही उम्मीद ने भी सक्रिय सहयोग किया। दोनों टीमों के सदस्यों ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि गंगा घाट स्वच्छ, सुंदर और पूज्यनीय रूप में दिखाई दे, ताकि श्रद्धालु माँ छठी की पूजा स्वच्छ और पवित्र वातावरण में कर सकें।

अभियान के दौरान नितेश चौबे, कुश मिश्रा, मनोज कुमार, दिव्य प्रकाश, समुज्ज्वल, शुभोजित मुखर्जी, अभिषेक मिश्रा, अंकित, नीतेश साह और रुद्र उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पूजा के दौरान घाटों की स्वच्छता बनाए रखें।

टीम के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता ही श्रद्धा का पहला कदम है और छठ जैसा लोक आस्था का पर्व तभी पूर्ण होता है जब घाटों पर निर्मल जल और स्वच्छ वातावरण हो।


 

  • Related Posts

    राज्यसभा में ‘पंच’ के बाद NDA का प्रहार! मांझी बोले— “पैसे लेकर टिकट दोगे तो विधायक भागेंगे ही”; विजय सिन्हा का तंज— “राजद में बंधुआ मजदूर हैं विधायक”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व रेलवे के ‘रियल हीरोज’ का होगा सम्मान! 100 रेलकर्मियों को ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’; जानें कैसे चुने गए ये ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading