तेजस्वी को नायक कहे जाने पर BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गाया गाना: “नायक नहीं खलनायक है वो”

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का तेजस्वी यादव को लेकर मज़ेदार और तंजपूर्ण बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

सवाल यह था कि राजद ने पटना में तेजस्वी यादव का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्हें ‘बिहार का नायक’ बताया गया है। इस सवाल पर दिलीप जायसवाल ने फिल्मी अंदाज में गाना गाते हुए कहा —

“नायक नहीं, खलनायक है वो…”


दिलचस्प कटाक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर की उपाधि का अपमान किया गया और फिर इंडिया गठबंधन के लोग जननायक की उपाधि पर दावा करने लगे।

“अब तेजस्वी यादव को नायक बताया जा रहा है। कुछ दिन बाद ही नायक के आगे खलनायक लग जायेगा, उसके बाद हम अगला गाना गाएँगे।”

इस दौरान उन्होंने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार की जनता में जब आक्रोश पनपा, तब भाग खड़े हुए थे।


महागठबंधन के उम्मीदवार

गौरतलब है कि गुरुवार को महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया।
राजद ने हालांकि कहा है कि अपनी ओर से भी डिप्टी सीएम की घोषणा की जाएगी।


चुनावी माहौल

बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा।
निर्णायक नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
एनडीए इस चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मैदान में है।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और गृह मंत्री ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद विधायक दल की बैठक में एनडीए का मुख्यमंत्री चुना जाएगा।


  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…