बिहार चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी में बड़ा भूचाल, हम ने 11 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी ने एक साथ 11 वरिष्ठ नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम करने के आरोप में की गई है।

HAM के 11 नेता 6 साल के लिए बाहर

बिहार चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी में बड़ा भूचाल, हम ने 11 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया

हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है, उनमें

  • संगठन प्रभारी राजेश रंजन,
  • राष्ट्रीय सचिव रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा,
  • राष्ट्रीय सचिव श्रवण भुईया,
  • राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता नंदलाल मांझी,
  • प्रदेश महासचिव चंदन ठाकुर,
  • प्रदेश प्रवक्ता शैलेश मिश्रा,
  • सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार राम,
  • पूर्णिया जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव,
  • मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष बैजू यादव,
  • श्रीमती मंजू सरदार, और
  • बी.के. सिंह शामिल हैं।

पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर कार्रवाई

राजेश पांडेय ने कहा,

“पार्टी अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। कई नेताओं को पार्टी की नीतियों के विरुद्ध कार्य करते पाया गया था, इसलिए सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पदों से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।”

अनुशासन तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

पार्टी के जारी पत्र में कहा गया है कि सभी निष्कासित नेताओं को पार्टी की नीतियों और अनुशासन के विपरीत कार्यों में लिप्त पाया गया, इसलिए यह कदम उठाया गया है।
इसे विधानसभा चुनाव से पहले संगठन के अंदर अनुशासन मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है।

‘अनुशासनहीनता और गुटबाजी बर्दाश्त नहीं’

हम पार्टी के नेतृत्व ने साफ संदेश दिया है कि संगठन में अनुशासनहीनता या गुटबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह निर्णय पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों को नया मोड़ दे सकता है और आगामी चुनाव में इसकी संगठनात्मक रणनीति को भी प्रभावित कर सकता है।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading