प्रधानमंत्री मोदी ने समस्तीपुर से चुनावी बिगुल फूंका, महागठबंधन पर किया हमला: बिहार को जंगलराज से बचाने का किया संकल्प

समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार अभियान का बिगुल फूंकते हुए कहा कि बिहार जंगलराज लाने वालों से दूर रहेगा। उन्होंने महागठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे ऐसे लोगों को मैदान में उतार रहे हैं, जिससे साफ है कि उनका उद्देश्य फिर से जंगलराज लाना है।

प्रधानमंत्री ने सभा में चेतावनी दी कि अभी से ही महागठबंधन के लोग छर्रा, कट्टा, दोनाली और घर से उठा लेने की धमकी जैसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने जनता से सतर्क और सावधान रहने की अपील की।

इस अवसर पर पीएम मोदी दूधपुरा हवाई अड्डा मैदान पहुंचे, जो कर्पूरी ठाकुर के गांव से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। सभा में उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर वाला गमछा पहनकर जननायक को नमन किया। इसके पहले उन्होंने कर्पूरी ग्राम जाकर जननायक की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता और गरीबों की सेवा के रास्ते पर लगातार अग्रसर है। उन्होंने जननायक को प्रकाश पुंज बताते हुए कहा कि उनके द्वारा दिखाया गया सामाजिक न्याय का मार्ग ही सुशासन की प्रेरणा है।


 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबियत बिगड़ी, चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading