तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार की की शुरुआत: नया बिहार बनाने का किया वादा, नीतीश कुमार पर निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार की शुरुआत की। तेजस्वी ने कहा कि “हमारी सरकार आई तो नया बिहार बनाएंगे। मेरी उम्र भले कम है, लेकिन जुबान पक्की है।”

तेजस्वी ने शुक्रवार को सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर, मुजफ्फरपुर के पारू, दरभंगा के केवटी और समस्तीपुर के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 20 साल में भी बिहार से पलायन नहीं रोक पाए, जबकि उनकी सरकार 20 महीने में इसे पूरी तरह बदल देगी। अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाएंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री पद को लेकर तेजस्वी ने दावा किया कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, क्योंकि अमित शाह ने चुनाव के बाद ही सीएम तय करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को हाइजैक कर लिया है और उनके साथ नाइंसाफी हो रही है। तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि बिहार को बाहरी ताकतें नियंत्रित नहीं करेंगी।

राघोपुर क्षेत्र के बिदुपुर बाजार में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार जनता केवल विधायक नहीं बल्कि मुख्यमंत्री चुन रही है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के प्रत्येक परिवार जिसमें सरकारी नौकरी नहीं है, वहां कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

उनके भाषण में विकास, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार का संदेश प्रमुख रहा, साथ ही विपक्ष पर तीखा हमला भी शामिल था।


 

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…