भागलपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज़, जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

भागलपुर, 24 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर भागलपुर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में संबंधित सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी आम मतदाताओं तक सहज रूप में पहुंचनी चाहिए, ताकि अधिकतम मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) सह नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग) को निर्देश दिया कि आम मतदाता के लिए मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने वाले शैक्षिक वीडियो तैयार कराए जाएं। इसके साथ ही PWD वोटर्स, युवा मतदाताओं और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए भी शॉर्ट वीडियो बनाए जाएं, ताकि उन्हें मतदान केंद्रों तक पहुंचने और मतदान की प्रक्रिया समझने में आसानी हो।

EPIC (मतदाता पहचान पत्र) वितरण की प्रगति पर चर्चा करते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के माध्यम से EPIC का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस प्रक्रिया की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए डाक अधीक्षक को प्रतिवेदन प्रतिदिन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया कि डिस्पैच सेंटर एवं काउंटिंग सेंटर कैंपस का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि मतदान कर्मियों एवं अभ्यर्थियों के काउंटिंग एजेंटों को उचित स्थान और दिशा-निर्देश प्राप्त हो सकें।

डॉ. चौधरी ने बताया कि डिस्पैच सेंटर पर सुधा का स्टॉल लगाया जाएगा, ताकि वहां मौजूद कर्मियों को पेय पदार्थ एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध हों। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरा और साउंड सिस्टम लगाने का भी निर्देश दिया गया है।

बैठक में अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएं।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading