छठ महापर्व पर रेलवे की अनोखी पहल — स्टेशनों पर गूंजे छठ गीत, यात्रियों का हुआ भावनात्मक स्वागत

पटना। लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा के अवसर पर भारतीय रेलवे ने एक अभिनव पहल की है। अब रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का स्वागत पारंपरिक छठ गीतों की मधुर धुनों से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को त्योहार की शुभ भावना से जोड़ना और उनके सफर को भक्ति व उल्लास से भर देना है।

पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर, जमालपुर, सोनपुर, नई दिल्ली, गाज़ियाबाद और आनंद विहार टर्मिनल जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर इन लोकगीतों की गूंज से यात्रियों को अपने घर और संस्कृति की सोंधी सुगंध का अनुभव हो रहा है। स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों का स्वागत “कांचा ही बांस के बहंगिया…” और “उग हे सूरज देव…” जैसे पारंपरिक गीतों से किया जा रहा है, जिससे पूरा माहौल भक्ति और आस्था से सराबोर है।

छठ पर्व लोकगीतों से गहराई से जुड़ा है — घाटों की ओर जाती महिलाएं समूह में पारंपरिक गीत गाती हैं और छठी मैया से परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। रेलवे की यह पहल इसी लोक परंपरा को आधुनिक परिवेश में जीवंत करने का प्रयास है।

इस बार पहली बार रेलवे की उद्घोषणा प्रणाली पर छठ गीतों का प्रसारण किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को न केवल जानकारी मिल रही है बल्कि उनके मन में आस्था और अपनापन भी जाग रहा है।

IMG 20251024 WA0035 scaled

भारतीय रेलवे ने बताया कि इस वर्ष 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनों के माध्यम से लाखों यात्रियों की सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी, और आरपीएफ कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है।

रेलवे की इस पहल से यात्रियों को जहां सुविधा मिल रही है, वहीं स्टेशनों पर छठ पूजा की पवित्रता, सांस्कृतिक महक और लोक आस्था की अनुभूति भी हो रही है।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading