“बिहार में विकास की गंगा बह रही है, खौफ और डरावना दौर अब इतिहास है” — अश्विनी कुमार चौबे

अश्विनी चौबे बोले – एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे

भागलपुर, 23 अक्टूबर 2025।पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और स्थिरता के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि “आज बिहार में विकास की गंगा बह रही है, भय और अराजकता के दिन अब इतिहास बन चुके हैं। राज्य की जनता अब सुशासन को ही अपना भविष्य मान चुकी है।”

अश्विनी चौबे ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि “महागठबंधन का कुनबा पूरी तरह बिखरा हुआ है। जिन लोगों ने कभी बिहार में भय, भ्रष्टाचार और जंगलराज की नींव रखी थी, वही आज विकास की बात कर रहे हैं, जबकि बिहार की जनता सब जानती है।”

उन्होंने याद दिलाया कि 2005 से पहले का बिहार भय और अराजकता के शासन के लिए जाना जाता था।
“नीतीश कुमार, सुशील मोदी, हम सभी एनडीए नेताओं ने मिलकर बिहार को उस खौफनाक दौर से निकाल कर विकास की दिशा दी। आज का बिहार कानून, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहले से कहीं आगे है,” उन्होंने कहा।

अश्विनी चौबे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक शब्दों को भी याद किया। उन्होंने कहा,

“वर्ष 2005 में जब अटल जी चुनाव प्रचार के लिए बिहार आए थे, उन्होंने भागलपुर की सभा में कहा था — ‘मेरा किसलय कोई लौटा दे।’ उस एक वाक्य ने बिहार की जनता को झकझोर दिया था और एनडीए को प्रचंड जनसमर्थन मिला था।”

उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी जैसे नेताओं के सशक्त नेतृत्व में देश ने विकास के नए मानक स्थापित किए हैं।

अश्विनी चौबे ने कहा,
“हम जयप्रकाश नारायण की विचारधारा के अनुयायी हैं। भ्रष्टाचार और दुराचार से कभी समझौता नहीं किया। बिहार की जनता राजनीति में सुचिता और विकास चाहती है — और यही एनडीए की पहचान है।”

अंत में उन्होंने कहा कि
“आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश देगी, और नीतीश कुमार ही एनडीए के मुखिया होंगे।”


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज मामला: डॉक्टर पर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप, 14 महीने तक शोषण की शिकायत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में फूट, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading