भागलपुर: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भागलपुर, 24 अक्टूबर 2025: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत पोस्ट कर लोगों की भावनाओं को भड़काने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्हौला थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए साइबर थाना अधिकारियों ने बताया कि आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी मदद से आरोपी का लोकेशन पता लगाया और उसे दबोच लिया।

साइबर थाना ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ सामग्री साझा न करें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…