Sonam Kapoor का हाथ में यह कैसा निशान, फोटोज में फैंस से क्या छुपा रहीं एक्ट्रेस

सोनम कपूर को फैशन आइकन यूं ही नहीं कहा जाता है। वह जब भी कुछ नया ट्राई करती हैं, वह फैंस को काफी पसंद आता है और वह उसे कॉपी करने की भी कोशिश करते हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा अन्य चीजों को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह पेरिस फैशन वीक में अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस फोटो में फैंस को कुछ ऐसा दिख गया जिसके बाद फैंस उनसे हैरान होकर सवाल कर रहे हैं।

कैसा था गेटअप

पेरिस फैशन वीक के दौरान सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह बेज कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ सोनम ने मैचिंग स्वेटर पहना है। इस स्वेटर को मैचिंग फैदर और सितारों से सजाया गया था। इसके साथ सोनम ने अपने लुक को मैचिंग एसेसरीज के साथ पूरा किया था। उस दौरान लोगों ने उनके हाथ पर लगा एक निशान देखा। वह चोट के निशान जैसा लग रहा था।

https://www.instagram.com/sonamkapoor/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9f1ec2ce-63c0-4dbc-835d-3aa14e4c2e3c&ig_mid=19657DA5-8253-41F3-B637-2F07C83E5572

हाथ में ये कैसा निशान

हालांकि सोनम ने अपने पेज पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें किसी फोटो में यह निशान दिखाई दे रहा है, तो वहीं कुछ फोटोज में नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह निशान साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस दौरान एक यूजर ने कमेंट कर के पूछ लिया कि यह चोट आपको कैसे लगी। हाथ जल गया है या फिर कोई चोट है?

वर्कफ्रंट

एक अन्य यूजर ने भी यह पूछ ही लिया कि वीडियो में छुप नहीं पाया। हाथ कैसे जला आपका? सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जब से वह मां बनीं हैं, तब से वह भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन फैशन और स्टाइल के मामले में काफी एक्टिव हैं।

 

  • Related Posts

    बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

    HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

    Continue reading
    वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

    HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *