भागलपुर में मतदान कर्मियों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन, 2973 पोलिंग पार्टी का गठन

निर्वाचन की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुआ चयन

भागलपुर | 22 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर भागलपुर जिले में चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में मतदान कर्मियों के डेटा का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। इस मौके पर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी, प्रेक्षक और वरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रक्रिया के दौरान विधान सभा वार पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों की पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल पोलिंग पार्टियों का निर्धारण करते हुए 10 प्रतिशत कर्मियों को रिजर्व में रखा गया।

डॉ. चौधरी ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई है। अब तृतीय रेंडमाइजेशन के तहत मतदान कर्मियों को उनके मतदान केन्द्रों का आवंटन किया जाएगा।

जिले के विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों की संख्या इस प्रकार निर्धारित की गई है –

  • 152-बिहपुर: 350 पोलिंग पार्टी
  • 153-गोपालपुर: 351 पोलिंग पार्टी
  • 154-पीरपैंती (अ.ज.): 484 पोलिंग पार्टी
  • 155-कहलगांव: 468 पोलिंग पार्टी
  • 156-भागलपुर: 415 पोलिंग पार्टी
  • 157-सुल्तानगंज: 442 पोलिंग पार्टी
  • 158-नाथनगर: 463 पोलिंग पार्टी

इस प्रकार जिले में कुल 2,973 पोलिंग पार्टी का गठन किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय रेंडमाइजेशन की यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है, जिससे सभी मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति पूरी तरह निष्पक्ष और यादृच्छिक तरीके से हो सके। इससे किसी भी स्तर पर पक्षपात की संभावना समाप्त हो जाती है।


 

  • Related Posts

    ओलपुरा में ‘मातम की गंगा’! एक साथ जलीं तीन सगे-चचेरे भाइयों की चिताएं; दिल्ली से लौटकर ‘अंडा’ बेच रहा था सनी, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading