जिलाधिकारी ने प्रेक्षकों का किया भागलपुर की धरती पर हार्दिक स्वागत, शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासन ने कस ली कमर

भागलपुर | 20 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक सोमवार को भागलपुर पहुंचे। जिला अतिथि गृह में सभी का विधिवत स्वागत किया गया।

डीएम और एसएसपी ने किया स्वागत
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने क्रमवार सभी सामान्य प्रेक्षकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने पुलिस प्रेक्षक अनिल शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर भागलपुर की धरती पर स्वागत किया।

डीएम ने कहा कि भागलपुर जिला प्रशासन चुनाव आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी प्रेक्षक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों की निगरानी करेंगे और आवश्यकतानुसार जिला नियंत्रण कक्ष को रिपोर्ट देंगे।


भागलपुर जिले के विधानसभा वार प्रेक्षक

विधानसभा क्षेत्रप्रेक्षक का नाम
152 – बिहपुरश्री उमेश नारायण पांडे
153 – गोपालपुरश्री संजय कुमार खत्री
154 – पीरपैंती (अजा)श्री आर. लिली
155 – कहलगांवश्री पंकज
156 – भागलपुरश्री अनिल मेश्राम
157 – सुल्तानगंजश्री जगदीश सोनकर
158 – नाथनगरश्री अबू तैयांग
पुलिस प्रेक्षकश्री अनिल शर्मा

जिला अतिथि गृह बना चुनाव समन्वय केंद्र
सभी प्रेक्षकगण भागलपुर जिला अतिथि गृह में ठहरे हैं, जहाँ से वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की निगरानी और समन्वय का कार्य करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मंगलवार से प्रेक्षक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में दौरा करेंगे और नामांकन, सुरक्षा व्यवस्था तथा आदर्श आचार संहिता पालन की समीक्षा करेंगे।

डीएम बोले – निष्पक्षता पर कोई समझौता नहीं
डीएम डॉ. चौधरी ने कहा, “भागलपुर जिले में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आचार संहिता उल्लंघन पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।”

एसएसपी ने कहा – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों की पहचान कर ली गई है। इसके लिए अर्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस की तैनाती की विस्तृत योजना तैयार की गई है।


चुनाव आयोग की निगरानी में चलेगी हर गतिविधि
प्रेक्षकगण निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में जिले की चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। नामांकन, स्क्रूटनी, प्रचार, मतदान और मतगणना—हर चरण में उनकी भूमिका सक्रिय रहेगी।

भागलपुर जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे मतदान के दिन डर और प्रलोभन से मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वाद का नया ठिकाना बना ‘जायका मटन’, तिलकामांझी में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुई खास फूड डेस्टिनेशन

    Share Add as a preferred…

    जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, राजस्थान और बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…