बिहार चुनाव 2025: AIMIM ने जारी की पहली उम्मीदवारों की लिस्ट, दो हिंदू उम्मीदवार भी शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। महागठबंधन में इस पार्टी को शामिल नहीं किया गया है, इसलिए AIMIM स्वतंत्र चुनाव लड़ रही है।

उम्मीदवारों की सूची और खास बातें

  • AIMIM ने बिहार के सीवान, गोपालगंज, किशनगंज और मधुबनी से उम्मीदवार घोषित किए हैं।
  • पहली सूची में दो हिंदू उम्मीदवार शामिल हैं:
    • ढाका सीट से राणा रंजीत सिंह (पूर्वी चंपारण), जिनके पिता पूर्व सांसद सीताराम और वे बीजेपी के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के भाई हैं। नामांकन के दौरान रंजीत सिंह ने मुस्लिम टोपी और माथे पर तिलक, हाथ में कलावा पहनकर पर्चा भरा।
    • सिकंदरा सीट से मनोज कुमार दास, जो स्थानीय समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं।

चुनाव तिथि

  • पहला चरण: 6 नवंबर
  • दूसरा चरण: 11 नवंबर
  • नतीजे: 14 नवंबर

वहीं, NDA ने सभी उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है, जबकि महागठबंधन में कुछ सीटों पर अभी भी खींचतान जारी है। AIMIM का उद्देश्य बिहार में उत्पीड़ित समुदायों की आवाज बनना बताया गया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…

    “मैं 36% अति पिछड़ों का अंगरक्षक हूं” : सम्राट चौधरी का बड़ा दावा, अपराधियों को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…